भोपाल – रेल यात्रियों की सुरक्षा में जीआरपी मध्यप्रदेश की उल्लेखनीय सफलता खड़ी ट्रेन में जेवरात चोरी करने वाला आरोपी जीआरपी ग्वालियर एनजी की गिरफ्त में — कार सहित ₹10.43 लाख का मशरूका बरामद अक्टूबर माह में कई बड़ी कार्रवाइयों से अपराधियों पर नकेल, करोड़ों का मशरूका बरामद भोपाल, 01 नवंबर 2025। रेल यात्रियों की सुरक्षा एवं ट्रेनों में चोरी, लूट और धोखाधड़ी की घटनाओं की रोकथाम के लिए मध्यप्रदेश पुलिस की जीआरपी इकाइयों द्वारा पूरे प्रदेश में लगातार अभियान चलाए जा रहे हैं। इन्हीं प्रयासों के तहत जीआरपी ग्वालियर एनजी पुलिस ने एक बड़ी सफलता हासिल की है। खड़ी ट्रेन में जेवरात चोरी करने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर पुलिस ने चोरी में प्रयुक्त वाहन सहित कुल ₹10.43 लाख मूल्य का मशरूका बरामद किया है। यात्रियों की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए पुलिस महानिदेशक श्री कैलाश मकवाणा के निर्देशन में प्रदेश की सभी जीआरपी ईकाइयां सघन अभियान चला रही हैं। ये कार्रवाईयाँ रेल परिसर में अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण की दिशा में जीआरपी की प्रतिबद्धता को दर्शाती हैं।


अक्टूबर माह की प्रमुख जीआरपी सफलताएँ खंडवा— ₹1.82 करोड़ का सोना बरामद थाना जीआरपी खंडवा ने फर्जी लूटकांड का पर्दाफाश करते हुए मात्र 12 घंटे के भीतर 1 किलो 500 ग्राम सोना (कीमत ₹1.82 करोड़) बरामद किया। फरियादी सागर पारख एवं साथियों द्वारा रची गई फर्जी लूट की कहानी को पुलिस ने तकनीकी साक्ष्य और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर उजागर किया। ग्वालियर— ₹7.87 लाख का माल बरामद ट्रेन में यात्रियों के बैग व आभूषण चोरी करने वाले तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर ₹7.87 लाख का मशरूका बरामद किया गया। कार्रवाई एसपी रेल भोपाल के निर्देशन एवं डीएसपी रेल ग्वालियर श्री रामस्नेही चौहान के मार्गदर्शन में की गई। भोपाल— ₹3.5 लाख के आभूषण बरामद रेलवे कॉलोनी में खुद को रिश्तेदार बताकर चोरी करने वाले आरोपी आदित्य ठाकुर को गिरफ्तार कर सोने-चांदी के आभूषण जब्त किए गए जिनकी कीमत ₹3.5 लाख है। बीना — ₹2.49 लाख बरामद यात्रियों को नशा खिलाकर ठगी करने वाले आरोपियों को गिरफ्तार कर ₹2.49 लाख की नकदी बरामद की गई। त्वरित पुलिस कार्रवाई से यात्रियों में विश्वास और मजबूत हुआ है। नीमच— ₹1.01 लाख के मोबाइल बरामद दो आरोपियों से चार चोरी के मोबाइल फोन जब्त किए गए जिनकी कुल कीमत ₹1.01 लाख है। ग्वालियर एनजी— ₹2.74 लाख का माल बरामद ट्रेन में मोबाइल और नगदी चोरी करने वाले आरोपी से ₹2.74 लाख का मशरूका जब्त किया गया।

जीआरपी मध्यप्रदेश की इन सफल कार्रवाइयों ने रेलवे यात्रियों का भरोसा और मजबूत किया है। अपराधियों पर सख्त नकेल कसते हुए पुलिस ने यह साबित किया है कि यात्रियों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है। जीआरपी की तत्पर और सटीक कार्रवाई से अपराधियों में भय तथा जनता में विश्वास का वातावरण स्थापित हुआ है।



















