शराब दुकान में नौकरी दिलाने के नाम पर लाखों की ठगी, आरोपी गिरफ्तार

0
62

दुर्ग । आबकारी विभाग और शराब दुकान में नौकरी दिलाने का झांसा देकर बेरोजगार युवाओं से लाखों रुपये की ठगी करने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी ने नकद और ऑनलाइन भुगतान के जरिए युवाओं से रकम ऐंठी थी। ठगी का एहसास होने पर पीड़ितों ने थाने में शिकायत दर्ज कराई, जिसके बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए चंद घंटों में ही आरोपी को धर दबोचा। मामला धमधा थाना क्षेत्र का है।

प्रार्थी घनश्याम सोनकर (31 वर्ष), निवासी सोनकर पारा, थाना धमधा, जिला दुर्ग ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि ओमकुमार सिन्हा, निवासी बागेश्वर सिटी, राजनांदगांव ने उसे और उसके परिचितों को आबकारी विभाग व शराब दुकान में नौकरी दिलाने का लालच दिया। इस दौरान आरोपी ने अलग-अलग लोगों से कुल 6 लाख 51 हजार 817 रुपये की ठगी की।

शिकायत के अनुसार शुभम सोनकर से 1 लाख रुपये, गजेंद्र सोनकर से 90 हजार रुपये, प्रियांश सोनकर से 12 हजार रुपये और हेम सिंह साहू से 1 लाख 20 हजार रुपये फोन-पे और स्कैनर के माध्यम से लिए गए। इसके अलावा प्रियांश सोनकर से 1 लाख 8 हजार रुपये नकद, गजेंद्र सोनकर से 30 हजार रुपये नकद और नागेश से 37 हजार रुपये नकद लिए गए।

प्रार्थी की शिकायत पर थाना धमधा में अपराध क्रमांक 01/2026 धारा 318(4) बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर विवेचना शुरू की गई। जांच के दौरान पुलिस ने कुछ ही घंटों में आरोपी ओमकुमार सिन्हा उर्फ ओमप्रकाश को हिरासत में लेकर पूछताछ की, जिसमें उसने ठगी करना स्वीकार कर लिया।

पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है।

गिरफ्तार आरोपी

ओमकुमार सिन्हा उर्फ ओमप्रकाश (31 वर्ष), निवासी बागेश्वर सिटी,राजनांदगांव

0Shares

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here