असम चुनाव: Gen-Z और महिला वोट BJP के साथ – हिमंता सरमा का दावा

0
185

नई दिल्ली असम विधानसभा चुनाव को लेकर मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा ने बड़ा दावा किया है। उन्होंने कहा कि राज्य में भाजपा के पक्ष में मजबूत माहौल है और पार्टी को इस बार भारी बहुमत मिलने जा रहा है।

जालुकबारी विधानसभा सीट से भाजपा उम्मीदवार सरमा ने कहा कि खासकर Gen-Z और महिला मतदाता बड़ी संख्या में भाजपा का समर्थन कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि राज्य में चुनाव को लेकर लोगों में उत्साह साफ नजर आ रहा है।

मुख्यमंत्री ने दावा किया कि भाजपा सरकार ने अपने वादों को पूरा किया है, जिससे जनता का भरोसा और मजबूत हुआ है। उन्होंने कहा कि सरकार के कामकाज के आधार पर ही लोगों का समर्थन मिल रहा है।

सरमा के इस बयान के बाद असम चुनाव में भाजपा की स्थिति को लेकर राजनीतिक चर्चाएं और तेज हो गई हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here