
रायपुर सार्वजनिक क्षेत्र की तेल विपणन कंपनियों ने स्पष्ट किया है कि छत्तीसगढ़ में पेट्रोलियम उत्पादों की आपूर्ति पूरी तरह सामान्य और निर्बाध रूप से जारी है। कंपनियों ने कहा है कि राज्य में पेट्रोल, डीजल और अन्य ईंधनों की उपलब्धता पर्याप्त मात्रा में बनी हुई है और किसी प्रकार की कमी नहीं है।
राज्य स्तरीय समन्वयक नितिन चौहान ने बताया कि राज्य की वर्तमान मांग को ध्यान में रखते हुए लगातार पर्याप्त आपूर्ति की जा रही है। उन्होंने नागरिकों को आश्वस्त करते हुए कहा कि ईंधन को लेकर किसी तरह की चिंता करने की आवश्यकता नहीं है।
तेल कंपनियों ने लोगों से अपील की है कि वे अफवाहों या आशंकाओं के कारण घबराकर पेट्रोलियम उत्पादों की अतिरिक्त खरीदारी न करें। कंपनियों के अनुसार, सामान्य स्थिति बनी हुई है और सभी पेट्रोल पंपों पर नियमित आपूर्ति सुनिश्चित की जा रही है।
प्रमुख बातें
- राज्य में पेट्रोलियम उत्पादों की आपूर्ति सामान्य
- पेट्रोल और डीजल की उपलब्धता पर्याप्त
- नागरिकों से घबराकर खरीदारी न करने की अपील
- सभी पेट्रोल पंपों पर नियमित सप्लाई जारी
तेल कंपनियों ने कहा कि आमजन सहयोग बनाए रखें ताकि ईंधन वितरण व्यवस्था सुचारु रूप से संचालित होती रहे।



















