नई दिल्ली में होने वाला चौथा भारत-अफ्रीका फोरम शिखर सम्मेलन स्थगित

0
89

नई दिल्ली भारत और अफ्रीकी संघ ने आपसी सहमति से चौथे भारत-अफ्रीका फोरम शिखर सम्मेलन (IAFS-IV) को फिलहाल स्थगित करने का फैसला किया है। यह सम्मेलन 28 से 31 मई 2026 तक नई दिल्ली में आयोजित होने वाला था।

जन स्वास्थ्य स्थिति को देखते हुए लिया गया फैसला

दोनों पक्षों ने अफ्रीका के कुछ हिस्सों में उभरती जन स्वास्थ्य चुनौतियों और मौजूदा परिस्थितियों को ध्यान में रखते हुए सम्मेलन को टालने का निर्णय लिया है। इस संबंध में हुई उच्च स्तरीय बैठक में अफ्रीका की स्वास्थ्य स्थिति पर विस्तार से चर्चा की गई।

भारत ने अफ्रीकी देशों के प्रति अपनी एकजुटता व्यक्त करते हुए संकट की इस घड़ी में हरसंभव सहयोग का भरोसा दिया है।

स्वास्थ्य अभियानों में सहयोग देगा भारत

भारत ने स्पष्ट किया है कि वह Africa Centres for Disease Control and Prevention और अफ्रीकी देशों की स्थानीय संस्थाओं द्वारा चलाए जा रहे स्वास्थ्य अभियानों में पूरा सहयोग देने के लिए तैयार है।

दोनों पक्ष सार्वजनिक स्वास्थ्य तैयारियों और रिस्पॉन्स सिस्टम को मजबूत करने के लिए मिलकर काम जारी रखेंगे।

नई तारीखों की जल्द होगी घोषणा

आधिकारिक बयान के अनुसार, भारत सरकार, अफ्रीकी संघ के अध्यक्ष और अफ्रीकी संघ आयोग के बीच सम्मेलन को लेकर लगातार चर्चा हुई। अब सम्मेलन और उससे जुड़ी बैठकों की नई तारीखें आपसी सहमति के बाद घोषित की जाएंगी।

भारत-अफ्रीका संबंधों को बताया मजबूत

सम्मेलन स्थगित होने के बावजूद भारत और अफ्रीका ने अपनी ऐतिहासिक साझेदारी को और मजबूत बनाने की प्रतिबद्धता दोहराई है।

संयुक्त बयान में कहा गया कि दोनों पक्षों के संबंध:

  • आपसी सम्मान
  • दक्षिण-दक्षिण सहयोग
  • विकास, शांति और समृद्धि की साझा प्रतिबद्धता

पर आधारित हैं और भविष्य में भी यह साझेदारी मजबूत बनी रहेगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here