अश्लील वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने वाले 5 आरोपी और एक नाबालिग पकड़े गए

0
177

रायपुर रायपुर पुलिस कमिश्नरेट के डीसीपी सेंट्रल ज़ोन के अंतर्गत थाना सिविल लाइन पुलिस ने अश्लील वीडियो भेजकर ब्लैकमेल करने वाले गिरोह के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 5 आरोपियों और एक नाबालिग को हिरासत में लिया है।

पुलिस के अनुसार, आरोपियों ने एक युवक को अश्लील वीडियो वायरल करने की धमकी देकर 50 हजार रुपये की मांग की थी। मामले में थाना सिविल लाइन में अपराध क्रमांक 289/26 के तहत धारा 308(2), 3(5) बीएनएस और धारा 67 आईटी एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है।

मिस कॉल से शुरू हुआ ब्लैकमेल

प्रार्थी ने पुलिस को बताया कि 20 मई 2026 की शाम उसे एक मोबाइल नंबर से मिस कॉल आया। कॉल बैक करने पर आरोपियों ने वीडियो भेजने की बात कही। इसके बाद दूसरे नंबर से एक अश्लील वीडियो भेजा गया।

वीडियो देखने के कुछ देर बाद फिर फोन कर आरोपियों ने धमकी दी कि यदि 50 हजार रुपये नहीं दिए गए तो वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया जाएगा। प्रार्थी द्वारा रकम देने से इनकार करने पर आरोपी लगातार बदनाम करने की धमकी देते रहे।

पुलिस ने त्वरित कार्रवाई कर पकड़े आरोपी

मामला दर्ज होते ही वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर थाना सिविल लाइन पुलिस ने टीम गठित कर कार्रवाई शुरू की। जांच के दौरान एक नाबालिग सहित कुल 6 लोगों को हिरासत में लिया गया। पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है।

गिरफ्तार आरोपी

  • तामेश्वर सोनवानी (19 वर्ष)
  • राजकुमार कुर्रे (18 वर्ष)
  • कोमल यादव (21 वर्ष)
  • छोटू टंडन (20 वर्ष)
  • सैय्यद सैफ अली (30 वर्ष)

सभी आरोपी रायपुर जिले के नवागांव और राखी थाना क्षेत्र के निवासी बताए गए हैं।

पुलिस की अपील

रायपुर पुलिस ने लोगों से अपील की है कि किसी भी अनजान कॉल, वीडियो कॉल या संदिग्ध लिंक से सावधान रहें। किसी प्रकार की साइबर ब्लैकमेलिंग की स्थिति में तुरंत पुलिस या साइबर हेल्पलाइन पर शिकायत करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here