जिम जा रही युवती से चेन स्नैचिंग का प्रयास, आरोपी गिरफ्तार

0
117

रायपुर थाना सिविल लाइन क्षेत्र में जिम जा रही एक युवती से सोने की चेन छीनने का प्रयास करने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस के अनुसार, प्रार्थिया कृतिका यदु निवासी बैरन बाजार रायपुर 20 मई 2026 को पैदल अपने घर से जिम जा रही थी। इसी दौरान एसबीआई बैंक रीजनल कार्यालय के पास एक युवक विपरीत दिशा से आया और उसके गले में पहनी सोने की चेन छीनने का प्रयास किया।

घटना के बाद पीड़िता की शिकायत पर थाना सिविल लाइन में अपराध क्रमांक 286/26 के तहत धारा 304(2) बीएनएस के अंतर्गत मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई।

पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी रेहान साहू पिता अजय साहू निवासी गोलबाजार रायपुर को गिरफ्तार कर लिया है। मामले में आगे की वैधानिक कार्रवाई जारी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here