कचना रेलवे ओवरब्रिज लोकार्पण के चलते तीन घंटे बदलेगा यातायात मार्ग

0
117

रायपुर कचना रेलवे ओवरब्रिज के लोकार्पण कार्यक्रम के चलते 22 मई को शाम 5 बजे से रात 8 बजे तक खम्हारडीह और कचना मार्ग पर यातायात व्यवस्था में अस्थायी बदलाव किया जाएगा। कार्यक्रम के दौरान दोनों ओर जाने वाले वाहनों को वैकल्पिक मार्गों से होकर गुजरना होगा।

यातायात पुलिस के अनुसार, अनुपम नगर से खम्हारडीह होते हुए कचना जाने वाले वाहन श्रीराम नगर ओवरब्रिज, अशोक रतन, बीएसएनएल कार्यालय और कचना रेलवे फाटक मार्ग से आवागमन करेंगे।

वहीं कचना से खम्हारडीह की ओर आने वाले वाहन कचना रेलवे फाटक से पहले दाहिनी ओर मुड़कर बीएसएनएल कार्यालय, अशोक रतन और श्रीराम नगर ओवरब्रिज होते हुए अनुपम नगर चौक पहुंच सकेंगे।

नागरिकों से अपील

प्रशासन ने नागरिकों से अपील की है कि अनुपम नगर चौक से अशोक रतन मार्ग पर यातायात का दबाव अधिक रहने की संभावना है। ऐसे में अत्यावश्यक कार्य न होने पर इस मार्ग का उपयोग करने से बचें और यात्रा के लिए अतिरिक्त समय लेकर निकलें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here