महासमुंद में शराब घोटाला उजागर, व्हिस्की में पानी मिलाते 4 कर्मचारी रंगे हाथ गिरफ्तार

0
299
https://yuvachoupalnews.com/
https://yuvachoupalnews.com/

महासमुंद में शराब घोटाला उजागर, व्हिस्की में पानी मिलाते 4 कर्मचारी रंगे हाथ गिरफ्तार

महासमुंद -महासमुंद जिले के पिथौरा स्थित कंपोजिट शराब दुकान में शराब में मिलावट का बड़ा मामला सामने आया है। आबकारी विभाग की टीम ने औचक छापेमारी कर चार प्लेसमेंट कर्मचारियों को व्हिस्की में पानी मिलाते हुए रंगे हाथ पकड़ लिया। आरोप है कि आरोपी कर्मचारियों द्वारा “मैकडावल नंबर-1” व्हिस्की की बोतलों में पानी मिलाकर ग्राहकों को बेचा जा रहा था।

जानकारी के अनुसार, लंबे समय से शराब दुकान में मिलावटी शराब बेचे जाने की शिकायतें मिल रही थीं। उपभोक्ताओं का आरोप था कि शराब की गुणवत्ता खराब है और ग्राहकों से पूरी कीमत वसूलने के बावजूद उन्हें मिलावटी शराब दी जा रही है। शिकायतों के बाद आबकारी विभाग ने विशेष निगरानी शुरू की और अचानक कार्रवाई करते हुए पूरे मामले का खुलासा किया।

छापेमारी के दौरान अधिकारियों ने मौके से मिलावटी शराब, पानी से भरे कंटेनर और अन्य सामग्री जब्त की। जांच में पाया गया कि शराब की बोतलों में पानी मिलाकर उनकी मात्रा बढ़ाई जा रही थी, जिससे ग्राहकों के स्वास्थ्य के साथ-साथ आर्थिक हितों से भी खिलवाड़ किया जा रहा था।

आबकारी विभाग ने चारों आरोपित कर्मचारियों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। विभागीय अधिकारियों का कहना है कि मामले की गहन जांच की जा रही है और यह भी पता लगाया जाएगा कि इस गोरखधंधे में अन्य लोग या अधिकारी शामिल थे या नहीं।

विभाग ने यह भी स्पष्ट किया है कि जिले की अन्य शराब दुकानों में भी लगातार औचक निरीक्षण किए जाएंगे ताकि किसी भी प्रकार की मिलावट या अनियमितता पर सख्त कार्रवाई की जा सके। प्रशासन ने आम लोगों से अपील की है कि यदि कहीं भी संदिग्ध गतिविधि दिखाई दे तो उसकी जानकारी तुरंत संबंधित विभाग को दें।

Menstrual Hygiene Day Special: हर महीने की वह चुप लड़ाई, जिसके बारे में आज भी खुलकर बात नहीं होती

World Hunger Day Special: जब दुनिया में खाना पर्याप्त है, फिर भी करोड़ों लोग भूखे क्यों सोते हैं?

दुर्ग में निजी स्कूलों की मनमानी पर प्रशासन का बड़ा एक्शन, फीस लूट और जबरन खरीदारी की होगी जांच

कर्नाटक में सत्ता परिवर्तन: सिद्धारमैया ने दिया इस्तीफा, डीके शिवकुमार बन सकते हैं नए मुख्यमंत्री

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here