
बिलासपुर जिला महासचिव पद हेतु मनीष सिंह प्रबल दावेदार
बिलासपुर। छत्तीसगढ़ युवा कांग्रेस के संगठन चुनाव में बिलासपुर जिला महासचिव पद हेतु मनीष सिंह ने अपनी मजबूत दावेदारी पेश की है। युवाओं के बीच सक्रिय भागीदारी और संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत बनाने के संकल्प के साथ वे चुनाव मैदान में हैं।
मनीष सिंह ने कहा कि युवा कांग्रेस को मजबूत बनाने, युवाओं की समस्याओं को प्राथमिकता से उठाने और हर युवा साथी को संगठन से जोड़ना उनकी पहली प्राथमिकता है।
संगठन के प्रति समर्पण, संघर्ष की भावना और युवाओं के हक की आवाज़ बनने के उद्देश्य के साथ मनीष सिंह लगातार सक्रिय रूप से कार्य कर रहे हैं।
“युवा मेरी ताकत, सेवा मेरा उद्देश्य, संगठन मजबूती हमारा संकल्प।”


















