छत्तीसगढ़ में सहायक प्राध्यापकों के 700 रिक्त पदों पर जल्द शुरू होगी भर्ती

0
4

छत्तीसगढ़ में उच्च शिक्षा व्यवस्था को मजबूत करने के लिए राज्य सरकार ने कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए हैं। उच्च शिक्षा मंत्री टंक राम वर्मा की अध्यक्षता में आयोजित समीक्षा बैठक में सहायक प्राध्यापकों के 700 रिक्त पदों पर जल्द भर्ती प्रक्रिया शुरू करने के निर्देश दिए गए।

बैठक में अधिकारियों को भर्ती प्रक्रिया में तेजी लाने और रिक्त पदों को शीघ्र भरने के लिए आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने को कहा गया। इसके साथ ही 31 जुलाई तक स्नातक महाविद्यालयों में प्राचार्यों की पदोन्नति प्रक्रिया पूरी करने के निर्देश भी दिए गए।

सरकार ने ग्रामीण और आदिवासी क्षेत्रों के विद्यार्थियों को प्रतिस्पर्धी बनाने के लिए महाविद्यालयों में अंग्रेजी संप्रेषण (कम्युनिकेशन) पाठ्यक्रम शुरू करने का निर्णय लिया है। इस पहल का उद्देश्य विद्यार्थियों के आत्मविश्वास और संवाद कौशल को बेहतर बनाना है।

इसके अलावा राज्य सरकार ने राष्ट्रीय शिक्षा नीति (NEP) को स्नातकोत्तर स्तर तक लागू करने की तैयारी भी शुरू कर दी है। माना जा रहा है कि इन फैसलों से उच्च शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार होगा और छात्रों को बेहतर शैक्षणिक अवसर मिलेंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here