भिलाई निगम का बड़ा एक्शन, नेहरू नगर में अवैध कब्जों पर चला बुलडोजर

0
5
Nby

भिलाईनगर नगर पालिक निगम भिलाई ने अवैध अतिक्रमण और कब्जों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए नेहरू नगर क्षेत्र में सरकारी जमीन पर किए गए अवैध कब्जों को हटाया। निगम और पुलिस प्रशासन की संयुक्त टीम ने जेसीबी मशीन की मदद से कार्रवाई करते हुए चार अवैध प्रीकास्ट बाउंड्रीवाल ध्वस्त कर दिए।

हाईटेक हॉस्पिटल के पास मॉडल टाउन में मिली थी शिकायत

निगम आयुक्त राजीव कुमार पाण्डेय के निर्देश पर शहर के सभी जोन क्षेत्रों में अवैध कब्जों, अतिक्रमण और बिना अनुमति निर्माण के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में जोन-1 के नेहरू नगर स्थित हाईटेक हॉस्पिटल के समीप मॉडल टाउन क्षेत्र में अवैध निर्माण की शिकायत निगम को मिली थी।

शिकायत में बताया गया था कि प्रीकास्ट बाउंड्रीवाल बनाकर सरकारी भूमि पर अवैध रूप से कब्जा किया गया था और वहां दुकानों का संचालन भी किया जा रहा था।

जांच में शिकायत सही, निगम ने लिया तुरंत एक्शन

वार्ड प्रभारी की जांच रिपोर्ट में शिकायत सही पाए जाने के बाद निगम प्रशासन ने तत्काल कार्रवाई का निर्णय लिया। इसके बाद राजस्व विभाग, बेदखली दस्ता और पुलिस प्रशासन की संयुक्त टीम मौके पर पहुंची और योजनाबद्ध तरीके से कार्रवाई शुरू की।

टीम ने जेसीबी की मदद से चारों अवैध प्रीकास्ट बाउंड्रीवाल हटाकर भूमि को कब्जामुक्त कराया।

निगम की सख्त चेतावनी

निगम अधिकारियों ने साफ कहा है कि सरकारी जमीन पर अवैध कब्जा, अतिक्रमण या बिना अनुमति निर्माण किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। प्रशासन ने चेतावनी दी है कि भविष्य में भी शिकायत मिलने पर तत्काल जांच कर नियमानुसार सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here