छत्तीसगढ़ में राज्य प्रशासनिक सेवा के 125 अफसरों का तबादला

0
11
Nby

रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने राज्य प्रशासनिक सेवा के 125 अधिकारियों का तबादला किया है। सामान्य प्रशासन विभाग ने मंगलवार को तबादला आदेश जारी करते हुए अधिकारियों को प्रशासनिक आधार पर नई पदस्थापना दी है।

अपर कलेक्टर, डिप्टी कलेक्टर समेत कई अधिकारी बदले

तबादला सूची में अपर कलेक्टर, डिप्टी कलेक्टर और प्रवर श्रेणी के अधिकारी शामिल हैं। इसके अलावा कई जिलों के संयुक्त कलेक्टरों की भी नई पदस्थापना की गई है। तबादलों के तहत जिलों से लेकर मंत्रालय स्तर तक अधिकारियों के दायित्वों में बदलाव किया गया है।

पुलक भट्टाचार्य को अतिरिक्त जिम्मेदारी

आदेश के अनुसार सामान्य प्रशासन विभाग में उप सचिव के पद पर पदस्थ पुलक भट्टाचार्य को वर्तमान दायित्वों के साथ राज्य शहरी विकास अभिकरण (सूडा), रायपुर के अतिरिक्त मुख्य कार्यपालन अधिकारी का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है।

पुलक भट्टाचार्य पीएमओटी मिशन कर्मयोगी के समन्वयक और नगरीय प्रशासन एवं विकास संचालनालय में अपर संचालक का अतिरिक्त प्रभार भी संभाल रहे हैं।

सरकार की ओर से जारी आदेश में तबादले और नई पदस्थापनाओं से संबंधित अधिकारियों के नाम एवं उनके नए दायित्वों का विवरण शामिल किया गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here