छत्तीसगढ़ से अब मानसून की विदाई के संकेत, इस बार सामान्य से ज्यादा हुई बारिश

0
74

प्रदेश में 100 फीसदी से अधिक वर्षा, बलरामपुर में सबसे ज्यादा 165 प्रतिशत बारिश दर्ज

रायपुर। छत्तीसगढ़ में अब मानसून की विदाई के संकेत मिलने लगे हैं। मौसम विभाग के अनुसार इस बार प्रदेश में मानसून के दौरान 100 प्रतिशत से अधिक बारिश दर्ज की गई है। पिछले 10 वर्षों के आंकड़ों के मुकाबले इस बार की वर्षा सामान्य से बेहतर रही।

जिलेवार आंकड़ों की बात करें तो बलरामपुर में सामान्य से सबसे अधिक 165 प्रतिशत बारिश दर्ज की गई। वहीं, कुल वर्षा के मामले में नारायणपुर सबसे आगे रहा, जहां इस मानसून सीजन में कुल 172 सेंटीमीटर बारिश रिकॉर्ड की गई।

मानसून की वापसी के लिए अनुकूल परिस्थितियां बनने के बीच मौसम वैज्ञानिकों ने अगले 24 घंटों में प्रदेश में मौसम के शुष्क रहने की संभावना जताई है। आने वाले दिनों में बारिश की गतिविधियों में कमी के साथ मानसून की विदाई की प्रक्रिया आगे बढ़ने की उम्मीद है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here