सड़कों और पुलों के निर्माण के लिए 672 करोड़ से अधिक के 24 कार्यों की निविदा मंजूर

0
335
Nby

बरसात के बाद सड़क और पुल निर्माण को मिलेगी रफ्तार, ग्रामीण-शहरी कनेक्टिविटी मजबूत करने पर जोर

रायपुर। प्रदेश में सड़क और पुल-पुलियों के निर्माण को गति देने के लिए राज्य सरकार ने 672 करोड़ रुपए से अधिक के 24 कार्यों की निविदाओं को मंजूरी दे दी है। इन परियोजनाओं में नई सड़कें और पुल बनाने के साथ मौजूदा सड़कों का चौड़ीकरण, उन्नयन, मजबूतीकरण, विद्युतीकरण और सौंदर्यीकरण भी शामिल है।

✦
✧
✦
🪔 FESTIVE GREETINGS 🪔
Alok Pandey Festival Greetings
✨ दीपावली एवं सभी पर्वों की हार्दिक शुभकामनाएँ ✨
✺

लोक निर्माण विभाग ने संबंधित अधिकारियों को चयनित निर्माण एजेंसियों के लिए कार्यादेश जारी कर निर्माण कार्य जल्द शुरू कराने के निर्देश दिए हैं।

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने निर्माण कार्यों में गुणवत्ता बनाए रखने और सभी परियोजनाओं को तय समय-सीमा में पूरा करने के निर्देश दिए हैं। वहीं उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने कहा कि बेहतर सड़क और पुलों से ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों की कनेक्टिविटी मजबूत होगी तथा आवागमन के साथ आर्थिक गतिविधियों को भी गति मिलेगी।

सरकार का जोर निर्माण कार्यों में गुणवत्ता, समयबद्धता और सुरक्षित आवागमन सुनिश्चित करने पर है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here