जशपुर में 3 करोड़ से ज्यादा का गांजा बरामद, बोतलों की बोरियों के नीचे छिपाकर हो रही थी तस्करी

0
16

 जशपुर जिले में पुलिस ने गांजा तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 6 क्विंटल से अधिक गांजा बरामद किया है। जब्त गांजे की कीमत 3 करोड़ रुपये से ज्यादा बताई जा रही है। पुलिस ने ओडिशा से उत्तर प्रदेश जा रहे एक संदिग्ध ट्रक को लावाकेरा चेकिंग बैरियर पर रोककर तलाशी ली।

तस्करों ने पुलिस को चकमा देने के लिए ट्रक के ऊपर खाली बोतलों की शीशियों से भरी बोरियां रखी थीं। इन बोरियों के नीचे गांजा छिपाकर ले जाया जा रहा था। एंटी नारकोटिक्स टीम और तपकरा पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में गांजे की बड़ी खेप पकड़ी गई।

पुलिस के अनुसार, सरगुजा रेंज के आईजी दीपक कुमार झा के निर्देश पर जिले में अवैध मादक पदार्थों की तस्करी रोकने के लिए विशेष निगरानी की जा रही है। ओडिशा सीमा से जिले में प्रवेश करने वाले संदिग्ध वाहनों की लगातार जांच की जा रही है।

गौरतलब है कि दो दिन पहले भी तपकरा पुलिस ने लावाकेरा में 440.630 किलो गांजा बरामद किया था। लगातार हो रही इन कार्रवाइयों से गांजा तस्करी के नेटवर्क पर पुलिस का शिकंजा कसता जा रहा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here