सीएसवीटीयू द्वारा राज्य स्तरीय क्रीड़ा प्रतियोगिता में SSIPMT, RAIPUR का शानदार प्रदर्शन, पुरुष व महिला दोनों वर्गों में प्रथम स्थान

0
9

सीएसवीटीयू द्वारा राज्य स्तरीय क्रीड़ा प्रतियोगिता में SSIPMT, RAIPUR का शानदार प्रदर्शन, पुरुष व महिला दोनों वर्गों में प्रथम स्थान

रायपुर। सीएसवीटीयू द्वारा आयोजित राज्य स्तरीय क्रीड़ा प्रतियोगिता का आयोजन 5 से 6 अक्टूबर 2026 तक सी आई टी, दुर्ग में किया गया। प्रतियोगिता में प्रदेश के विभिन्न इंजीनियरिंग, फार्मेसी एवं पॉलिटेक्निक महाविद्यालयों की टीमों ने हिस्सा लिया।

प्रतियोगिता में SSIPMT, RAIPUR ने पुरुष एवं महिला दोनों वर्गों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए प्रथम स्थान प्राप्त किया। प्रतियोगिता में कुल 23 पुरुष एवं 12 महिला टीमों ने भाग लिया।

पुरुष वर्ग में समीर मलिक, अनुरूप गभागे, सुहाँश नारायण सोयम एवं अभियंश यादव ने शानदार प्रदर्शन करते हुए प्रथम स्थान प्राप्त किया। वहीं महिला वर्ग में मिमांशा वर्मा, कृपा राजचूड़ा एवं तेजस्विनी ने उत्कृष्ट खेल का प्रदर्शन कर संस्थान को गौरवान्वित किया।

संस्था के चेयरमैन श्री निशांत त्रिपाठी, प्राचार्य डॉ. आलोक जैन, एवं क्रीड़ा अधिकारी श्री एम. बेग ने विजेता खिलाड़ियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने खिलाड़ियों के प्रदर्शन की सराहना करते हुए कहा कि खेल विद्यार्थियों में अनुशासन, आत्मविश्वास, नेतृत्व क्षमता और टीम भावना विकसित करने का महत्वपूर्ण माध्यम है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here