कलेक्टर ने सूर्यघर योजना के प्रचार वाहन को दिखाई हरी झण्डी

0
123

बिलासपुर । प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना की जानकारी देने के लिए तीन विशेष प्रचार वाहन को रवाना किया गया। कलेक्टर संजय अग्रवाल एवं बिजली विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों ने जिला कार्यालय परिसर से हरी झण्डी दिखाकर वाहनों को रवाना किया। ये वाहन गांव-गांव और शहर-शहर जाकर लोगों को पीएम सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना की जानकारी देंगे और सोलर पैनल लगवाने के लिए उन्हें प्रेरित करेंगे। योजना के अंतर्गत हितग्राहियों को राज्य और केंद्र सरकार की ओर से दी जाने वाली सब्सिडी, आवेदन प्रक्रिया और लोन सुविधा की जानकारी भी लोगों को उपलब्ध कराई जाएगी। योजना का मुख्य उद्देश्य बिजली के मामले में लोगों को आत्मनिर्भर बनाना और बिजली बिल में बचत करना है। इससे पर्यावरण संरक्षण को भी बढ़ावा मिलेगा। योजना को बिलासपुर जिले में अच्छी सफलता मिल रही है। बड़ी संख्या मंे लोग अब तक इस योजना का लाभ ले रहे है। इस अवसर पर सीएसईबी के ईडी अम्बस्ट, एसई एसके जांगड़े सहित जिला प्रशासन एवं बिजली विभाग के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे। बताया गया कि योजना के अंतर्गत अपने घर में 1 किलोवॉट का संयत्र लगाने पर 45 हजार, 2 किलोवॉट पर 90 हजार, 3 किलोवॉट पर 1 लाख 8 हजार का कुल अनुदान हितग्राहियों को मिलेगा।

Hamsafar Cab Services
24×7 CAB SERVICE

Hamsafar Cab Services

Airport Pickup • Railway Station Drop • Local & Outstation Trips

✦
✧
✦
🪔 FESTIVE GREETINGS 🪔
Alok Pandey Festival Greetings
✨ दीपावली एवं सभी पर्वों की हार्दिक शुभकामनाएँ ✨
✺
📱 Book Now

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here