डीडी नगर पुलिस की कार्रवाई, 3.6 किलो गांजा के साथ आरोपी गिरफ्तार

0
77

रायपुर रायपुर कमिश्नरेट पुलिस द्वारा अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना डीडी नगर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गांजा के साथ गिरफ्तार किया है।

मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई

पुलिस को सूचना मिली थी कि खारुन नदी किनारे एक व्यक्ति बिक्री के उद्देश्य से गांजा लेकर खड़ा है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की और संदिग्ध युवक को पकड़ लिया।

आरोपी के पास से मिला गांजा

पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम सागर धृतलहरे उर्फ राजा (उम्र 19 वर्ष) निवासी कानाकोट, पलारी, जिला बलौदाबाजार बताया। तलाशी के दौरान उसके पास से सफेद प्लास्टिक बोरी में रखा 3 किलो 600 ग्राम अवैध गांजा बरामद किया गया।

बाजार कीमत करीब 1.80 लाख रुपये

जब्त गांजे की अनुमानित कीमत करीब 1 लाख 80 हजार रुपये बताई गई है।

एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज

पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 20(बी) के तहत मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।

पुलिस की अपील

रायपुर पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि अवैध मादक पदार्थों से संबंधित किसी भी प्रकार की सूचना तुरंत पुलिस को दें, ताकि समाज को नशामुक्त बनाने के अभियान को सफल बनाया जा सके।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here