निशक्त जन वित्त-विकास निगम अध्यक्ष ने किया स्पीच थेरेपी सेंटर का अवलोकन

0
107

रायपुर । छत्तीसगढ़ राज्य बाल कल्याण परिषद द्वारा संचालित वाणी वाचन एवं श्रवण अनुसंधान केंद्र और विशेष दिव्यांग बच्चों के लिए संचालित विद्यालय का शनिवार को निःशक्त जन वित्त एवं विकास निगम के अध्यक्ष लोकेश कावड़िया ने अवलोकन किया। यह केंद्र रायपुर के सप्रे शाला परिसर स्थित परिषद के मुख्य कार्यालय में संचालित है।

कावड़िया ने यहां चल रही स्पीच थेरेपी, ऑक्यूपेशनल थेरेपी, बिहेवियर थेरेपी, और श्रवण क्षमता की जांच करने वाली बेरा मशीन जैसी सुविधाओं का बारीकी से निरीक्षण किया। उन्होंने बच्चों के अभिभावकों से मुलाकात कर उनकी प्रगति की जानकारी भी ली और परिषद द्वारा किए जा रहे कार्यों की सराहना की। कावड़िया ने भविष्य में संस्थान को हरसंभव सहयोग देने का आश्वासन दिया।

इस अवसर पर मेट्स यूनिवर्सिटी के कुछ विदेशी छात्र भी स्पीच थेरेपी सेंटर का दौरा करने पहुंचे। उन्होंने संस्थान में आगे चलकर इंटर्नशिप करने की इच्छा जताई।

कार्यक्रम के दौरान लोकेश कावड़िया का सम्मान शाल, श्रीफल और पुष्पगुच्छ भेंट कर किया गया। मौके पर परिषद के महासचिव चंद्रेश शाह, कोषाध्यक्ष इंदिरा जैन, संयुक्त सचिव राजेन्द्र कुमार निगम, कार्यकारिणी सदस्य छगनभाई पटेल, सहित परिषद के अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here