भोपाल में आरटीई अंतर्गत नियुक्त नोडल अधिकारियों का उन्मुखीकरण कार्यक्रम संपन्न

0
19

भोपाल आरटीई (शिक्षा का अधिकार) के तहत अशासकीय स्कूलों की सत्र 2024-25 फीस प्रतिपूर्ति प्रक्रिया को सुचारू रूप से संपादित कराने के लिए भोपाल में नियुक्त 100 नोडल अधिकारियों का उन्मुखीकरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। यह कार्यक्रम शासकीय बालक उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, हमीदिया गिन्नौरी में संपन्न हुआ।

कार्यक्रम का आयोजन जनपद शिक्षा केंद्र फंदा, पुराना शहर भोपाल द्वारा किया गया। प्रशिक्षण सत्र के दौरान नोडल अधिकारियों को फीस प्रतिपूर्ति से संबंधित ऑनलाइन प्रक्रिया की विस्तृत जानकारी दी गई।

प्रशिक्षण में अंतिमा सिंह, प्रकाश रघुवंशी तथा संतोष कुमार सिंह ने नोडल अधिकारियों को प्रक्रिया के तकनीकी और प्रशासनिक पहलुओं से अवगत कराया। अधिकारियों को बताया गया कि फीस प्रतिपूर्ति से जुड़े कार्यों को निर्धारित प्रक्रिया और समयसीमा के भीतर पूरा करना आवश्यक है।

इस दौरान बीआरसीसी सुरेंद्र सिंह रघुवंशी ने नोडल अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे नियमों का पालन करते हुए कार्यों का समयबद्ध निष्पादन सुनिश्चित करें। साथ ही अशासकीय विद्यालयों को आवश्यक दस्तावेज व्यवस्थित रखने के निर्देश भी दिए गए, ताकि सत्यापन और प्रतिपूर्ति प्रक्रिया में किसी प्रकार की बाधा न आए।

कार्यक्रम में विद्यालय की प्राचार्य सरला कश्यप सहित जनशिक्षक और शिक्षा विभाग के अन्य अधिकारी भी उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here