गांधी जयंती पर कलेक्टर तनुजा सलाम ने राष्ट्रपिता को किया नमन

0
14

मोहला। महात्मा गांधी की जयंती के अवसर पर जिला कार्यालय परिसर में श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया। कलेक्टर तनुजा सलाम ने महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किए।

इस दौरान कलेक्टर ने गांधी जी के सत्य, अहिंसा, सादगी और सेवा के विचारों को याद करते हुए लोगों से उनके आदर्शों को अपने जीवन में अपनाने की अपील की। उन्होंने कहा कि गांधी जी के विचार आज भी समाज और देश के लिए प्रेरणा देते हैं।

कार्यक्रम में अपर कलेक्टर मिथलेश डोंडे, एसडीएम मानपुर डीआर ध्रुव सहित जिला प्रशासन के अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे। सभी ने महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि देते हुए देश के लिए उनके योगदान और स्वच्छता, सेवा व जनकल्याण के संदेश को याद किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here