छत्तीसगढ़ में एआई-रेडी डेटा सेंटर कैंपस के लिए सिंगापुर की कंपनी करेगी ₹41,750 करोड़ का निवेश

0
113

रायपुर छत्तीसगढ़ में एआई-रेडी डेटा सेंटर कैंपस स्थापित करने के लिए सिंगापुर की एनर्जी कैपिटल ग्लोबल कंपनी 41,750 करोड़ रुपये का निवेश करेगी। इससे राज्य में आधुनिक डिजिटल इंफ्रास्ट्रक्चर और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस आधारित तकनीकी सुविधाओं को बढ़ावा मिलने की उम्मीद है।

सिंगापुर में आयोजित पहले सिंगापुर-इंडिया नेटवर्क फॉर ग्रोथ फोरम में भारत के विभिन्न क्षेत्रों के लिए कुल 43,250 करोड़ रुपये के प्रत्यक्ष विदेशी निवेश (FDI) की प्रतिबद्धताएं प्राप्त हुईं। इसी निवेश के तहत छत्तीसगढ़ में 100 मेगावाट क्षमता का एआई-रेडी डेटा सेंटर कैंपस स्थापित किया जाएगा।

सिंगापुर प्रवास के दौरान मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने फोरम में छत्तीसगढ़ के प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व किया। भारत सरकार के विदेश मंत्रालय के नामांकन पर छत्तीसगढ़ ने इस फोरम में सहभागिता की।

राज्य में प्रस्तावित डेटा सेंटर कैंपस को एआई और डिजिटल सेवाओं के लिए तैयार किया जाएगा। 41,750 करोड़ रुपये का यह प्रस्तावित निवेश छत्तीसगढ़ में अब तक के बड़े विदेशी निवेश प्रस्तावों में शामिल होगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here