प्रधानमंत्री के 25 वर्ष के सार्वजनिक जीवन में छत्तीसगढ़ को मिली विकास की कई सौगातें: कृषि मंत्री

0
7

रायपुर। कृषि मंत्री रामविचार नेताम ने कहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्ष के सार्वजनिक जीवन के दौरान छत्तीसगढ़ को विकास से जुड़ी कई महत्वपूर्ण सौगातें मिली हैं। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार की विभिन्न योजनाओं का लाभ प्रदेश के किसानों और ग्रामीण क्षेत्रों तक पहुंचा है।

रायपुर में आयोजित पत्रकार वार्ता में कृषि मंत्री ने बताया कि प्रदेश के 25 लाख 51 हजार किसानों के बैंक खातों में 11 हजार 277 करोड़ रुपये से अधिक की किसान सम्मान निधि सीधे भेजी जा चुकी है।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत बड़ी संख्या में पक्के मकानों का निर्माण किया जा रहा है। इससे ग्रामीण क्षेत्रों में लोगों को बेहतर आवास सुविधा मिल रही है।

कृषि मंत्री के मुताबिक, जनजातीय क्षेत्रों में भी सड़क, बिजली, पानी, शिक्षा और स्वास्थ्य जैसी बुनियादी सुविधाओं का विस्तार हुआ है। उन्होंने कहा कि केंद्र की योजनाओं से इन क्षेत्रों में विकास की गति को बढ़ावा मिला है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here