दोपहिया वाहन चोरी करने वाला शातिर चोर गिरफ्तार, 4 चोरी की बाइक बरामद

0
4

रायपुर रायपुर पुलिस ने दोपहिया वाहन चोरी के मामले में बड़ी सफलता हासिल करते हुए शातिर चोर उज्ज्वल पटेल उर्फ टार्ज़न को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से 04 चोरी के दोपहिया वाहन बरामद किए गए हैं, जिनकी कुल कीमत करीब 1.60 लाख रुपये बताई गई है।

एमपी कॉम्प्लेक्स के पास से चोरी हुई थी बाइक

प्रार्थी अनुप दुबे ने थाना गुढ़ियारी में शिकायत दर्ज कराई थी कि 9 मई 2026 को उन्होंने अपनी होंडा शाइन मोटरसाइकिल (CG 04 PZ 4259) को एमपी कॉम्प्लेक्स, गुढ़ियारी के पास खड़ा किया था। कुछ समय बाद लौटने पर बाइक वहां नहीं मिली। अज्ञात चोर बाइक चोरी कर फरार हो गया था।

शिकायत के आधार पर पुलिस ने थाना गुढ़ियारी में अपराध क्रमांक 227/26 के तहत धारा 303(2) बीएनएस में मामला दर्ज कर जांच शुरू की।

मुखबिर की सूचना से पुलिस आरोपी तक पहुंची

मामले को गंभीरता से लेते हुए डीसीपी नॉर्थ मयंक गुर्जर ने आरोपी की जल्द गिरफ्तारी के निर्देश दिए। इसके बाद अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त आकाश मरकाम, सहायक पुलिस आयुक्त पूर्णिमा लामा और थाना प्रभारी गुढ़ियारी के निर्देशन में पुलिस टीम ने जांच तेज की।

पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया, आसपास के लोगों से पूछताछ की और मुखबिर तंत्र सक्रिय किया। इसी दौरान सूचना मिली कि एक व्यक्ति चोरी की बाइक बेचने के लिए ग्राहक तलाश रहा है

पूछताछ में तीन और चोरी कबूली

सूचना के आधार पर पुलिस ने घेराबंदी कर संदिग्ध को पकड़ लिया। पूछताछ में उसने अपना नाम उज्ज्वल पटेल उर्फ टार्ज़न बताया और बरामद बाइक के चोरी का होना स्वीकार किया।

आगे पूछताछ में आरोपी ने गुढ़ियारी क्षेत्र से तीन अन्य दोपहिया वाहन चोरी करने की बात भी कबूल कर ली।

4 चोरी के वाहन बरामद

आरोपी की निशानदेही पर पुलिस ने कुल 04 चोरी के दोपहिया वाहन बरामद किए। जब्त वाहनों की कुल कीमत लगभग 1,60,000 रुपये आंकी गई है।

गिरफ्तार आरोपी उज्ज्वल पटेल उर्फ टार्ज़न (40), जनता कॉलोनी, कबीर नगर, रायपुर का निवासी है। पुलिस आरोपी के खिलाफ आगे की वैधानिक कार्रवाई कर रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here