साइबर अपराधों से मुकाबले में युवा बनें ‘साइबर एम्बेसडर’: वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी

0
9

रायगढ़ पुलिस के साइबर जागृति अभियान का समापन, 11 राज्यों से मिली 162 फिल्में

रायगढ़ पुलिस के साइबर जागृति अभियान के तहत आयोजित लघु फिल्म प्रतियोगिता का समापन हुआ। कार्यक्रम में वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी ने युवाओं से आगे आकर ‘साइबर एम्बेसडर’ बनने और अपने परिवार व समाज को साइबर अपराधों से बचाव के प्रति जागरूक करने की अपील की।

11 राज्यों से पहुंचीं 162 फिल्में

‘संकल्प : साइबर क्राइम मुक्त छत्तीसगढ़’ थीम पर आयोजित प्रतियोगिता में 11 राज्यों के 35 जिलों से कुल 162 फिल्में प्राप्त हुईं। खास बात यह रही कि रूस से भी एक फिल्म की प्रविष्टि प्रतियोगिता के लिए पहुंची।

सात सप्ताह में 2 लाख लोगों तक पहुंचा अभियान

रायगढ़ पुलिस के अनुसार, सात सप्ताह तक चले साइबर जागरूकता अभियान के दौरान जिले में करीब 2 लाख लोगों को डिजिटल सुरक्षा और साइबर अपराधों से बचाव के बारे में जागरूक किया गया। युवाओं ने लघु फिल्मों के जरिए ऑनलाइन ठगी और अन्य साइबर अपराधों से सतर्क रहने का संदेश दिया।

छह विजेताओं को 3.75 लाख रुपये की पुरस्कार राशि

प्रतियोगिता की दो श्रेणियों में चुने गए छह विजेताओं को कुल 3 लाख 75 हजार रुपये की पुरस्कार राशि से सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम में रायगढ़ पुलिस द्वारा तैयार साइबर जागरूकता फिल्म ‘द साइबर ट्रैप’ की भी स्क्रीनिंग की गई। यह फिल्म प्रतियोगिता का हिस्सा नहीं थी, बल्कि आम लोगों को साइबर अपराध के नए तरीकों और उनसे बचने के उपायों की जानकारी देने के उद्देश्य से तैयार की गई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here