कवर्धा । गुरुकुल पब्लिक स्कूल कवर्धा में 77वाँ गणतंत्र दिवस हर्षोल्लास पूर्वक मनाया गया। इस अवसर पर संचालन समिति के अध्यक्ष संतोष बोथरा, निदेशक सूचित बोथरा विशिष्ट अतिथि के रूप में रामचंद्र राजपूत, अंकुश विश्वकर्मा, दीपक सिंह ठाकुर, रवि सिंहा तथा संतोष कोचर सहित समस्त पदाधिकारी गण, प्राचार्य समस्त शिक्षक शिक्षिकाएँ एवं छात्र-छात्राएं एवं पालक गण उपस्थित थे।
मीडिया प्रभारी हिंदी पीजीटी डॉ. विजय कुमार शाही ने बतलाया कि इस समारोह के विशिष्ट अतिथियों ने राष्ट्रध्वज फहराया। इस समय पूरा विद्यालय प्रांगण राष्ट्रगान से गुंजित होता रहा। तत्पश्चात विद्या की देवी माँ सरस्वती के तैल चित्र पर दीप प्रज्ज्वलित करने के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ। विद्यालय के नन्हे बच्चों ने विविध सांस्कृतिक प्रस्तुति देकर दर्शक दीर्घा को मंत्रमुक्त कर दिया। छात्राओं ने मनमोहक नृत्य की प्रस्तुति देकर सभी दर्शकों की वाहवाही लूटी।
कक्षा आठवीं के छात्र मिकेश सोनी, कक्षा नौवीं के छात्र आदित्य हंस राजपूत ने हिंदी में अपने विचार को व्यक्त किया। शिक्षक नेत्रानंद विश्वकर्मा ने मधुर कविता प्रस्तुत की। गणतंत्र दिवस पर जिला स्तरीय सांस्कृतिक समारोह में शाला के विद्यार्थियों ने ऑपरेशन सिंदूर की बेहतरीन प्रस्तुति देकर शाला को गौरवान्वित किया। संतोष बोथरा अध्यक्ष, शाला संचालन समिति ने गणतंत्र की गरिमा एवं महिमा के साथ अपने उच्च विचारों से प्रेरणादायक उद्बोधन देकर सभी को प्रेरित किया।
शाला के प्राचार्य मनोज कुमार राय ने अपने स्वागत उद्बोधन में कहा कि गणतंत्र की रक्षा के लिए हम सभी को तन मन से सदैव तत्पर रहना चाहिए। इस अवसर पर विद्यालय में कार्यरत 26 शिक्षक शिक्षाओं को उनकी विशिष्ट सेवा के लिए पुरस्कृत व सम्मानित किया गया। प्रभारी शिक्षक ऋषभ जायसवाल ने सभी का आभार व्यक्त किया। विद्यालय ने अपने सामाजिक सरोकारों को ध्यान में रखते हुए गणतंत्र दिवस के पावन अवसर पर विद्यालय की तरफ से वृद्धाश्रम, कवर्धा के प्रबुद्धजन को विनम्रता के साथ मध्याह्न भोजन की व्यवस्था की। संस्था के समस्त पदाधिकारीगण एवं प्राचार्य ने गणतंत्र दिवस पर शाला परिवार को हार्दिक शुभकामनाएं एवं बधाइयां दीं।
























