पूर्व विधानसभा अध्यक्ष धरमलाल कौशिक से मोबाइल स्नैचिंग, रायपुर पुलिस ने 8 घंटे में आरोपी दबोचा

0
157

पूर्व विधानसभा अध्यक्ष धरमलाल कौशिक से मोबाइल स्नैचिंग, रायपुर पुलिस ने 8 घंटे में आरोपी दबोचा

रायपुर, 18 मई 2026। राजधानी रायपुर में पूर्व विधानसभा अध्यक्ष और विधायक धरमलाल कौशिक से मोबाइल छीनने की घटना के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए महज 8 घंटे के भीतर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से छीना गया मोबाइल फोन और वारदात में इस्तेमाल मोटरसाइकिल भी बरामद कर ली है।

जानकारी के अनुसार, रविवार सुबह करीब 7:15 बजे धरमलाल कौशिक अपने शासकीय निवास से मॉर्निंग वॉक के लिए निकले थे। इसी दौरान पीडब्ल्यूडी आर्च ब्रिज के नीचे एक बाइक सवार युवक अचानक उनका मोबाइल छीनकर फरार हो गया। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया।

सूचना मिलते ही रायपुर पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे और क्राइम ब्रांच व संबंधित थानों की संयुक्त टीमों को तत्काल जांच में लगाया गया। पुलिस ने घटनास्थल और आसपास के संभावित रूट पर लगे सैकड़ों सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले। इसके साथ ही तकनीकी विश्लेषण और ह्यूमन इंटेलिजेंस की मदद से आरोपी की लगातार तलाश की गई।

लगातार कार्रवाई के बाद पुलिस ने घटना के कुछ ही घंटों में आरोपी को हिरासत में ले लिया। गिरफ्तार आरोपी की पहचान मणिकांत ध्रुव (19 वर्ष) के रूप में हुई है, जो मूल रूप से बलौदाबाजार-भाटापारा जिले का रहने वाला है। वर्तमान में वह रायपुर के खम्हारडीह थाना क्षेत्र स्थित राजीव नगर में रह रहा था। पुलिस के मुताबिक आरोपी कभी-कभी रैपिडो चलाने का काम भी करता था।

रायपुर पुलिस कमिश्नरेट ने बताया कि राजधानी में होने वाले हर अपराध को गंभीरता से लेते हुए त्वरित कार्रवाई की जा रही है। पुलिस ने कहा कि अपराधियों की जल्द पहचान, गिरफ्तारी और छीने या चोरी गए सामान की बरामदगी के लिए अभियान लगातार जारी रहेगा।

हालाँकि, कई लोगों का कहना है कि मामला हाई-प्रोफाइल होने की वजह से कार्रवाई तेज हुई। और आम जनता की अपेक्षा भी यही है कि हर पीड़ित को इसी तरह त्वरित न्याय और पुलिस रिस्पॉन्स मिले। कानून सबके लिए समान होना चाहिए।

भिलाई में तेज रफ्तार कार का कहर: दो लोगों की मौत, एक युवक गंभीर

महासमुंद में कार से 9 करोड़ का सोना जब्त, तीन युवक गिरफ्तार

छत्तीसगढ़ पुलिस हाईटेक: अमित शाह ने लॉन्च की ‘नेक्स्ट जेन डायल-112’ सेवा, अब मिनटों में मिलेगी मदद

बैडमिंटन स्टार ज्वाला गुट्टा ने पेश की मिसाल, जरूरतमंद नवजातों के लिए किया 60 लीटर स्तन दूध दान

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here