कोंडागांव से अयोध्या धाम के लिए तीर्थयात्रियों का जत्था रवाना

0
174

राम लला दर्शन योजना से जिले के 51 श्रद्धालु हुए लाभान्वित

कोंडागांव । राम लला दर्शन योजना के अंतर्गत कोंडागांव जिले से 51 श्रद्धालुओं का एक दल अयोध्या धाम के लिए मंगलवार की रात रवाना हुआ। श्रद्धालुओं के इस दल को कोंडागांव नगर के अंबेडकर चौक से रात्रि 9:30 बजे हरी झंडी दिखाकर बस्तर प्राधिकरण की उपाध्यक्ष एवं कोंडागांव विधायक सुश्री लता उसेंडी ने रवाना किया।

✦
✧
✦
🪔 FESTIVE GREETINGS 🪔
Alok Pandey Festival Greetings
✨ दीपावली एवं सभी पर्वों की हार्दिक शुभकामनाएँ ✨
✺

इस अवसर पर विधायक लता उसेंडी ने श्रद्धालुओं को शुभकामनाएं दी। श्रद्धालुओं का यह जत्था बस द्वारा राजनांदगांव तक की यात्रा करेगा, इसके पश्चात ट्रेन से अयोध्या धाम के लिए प्रस्थान करेगा। जत्थे में शामिल श्रद्धालु प्रभु श्रीराम के दर्शन को लेकर अत्यंत उत्साहित और भावविभोर नजर आए। इस अवसर पर नगर पालिका उपाध्यक्ष श्री जसकेतु उसेंडी, श्री मनोज जैन और स्थानीय जनप्रतिनिधिगण उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here