पेट्रोल-डीजल मूल्य वृद्धि से आम जनता परेशान : मनीष सिंह

0
123

पेट्रोल-डीजल मूल्य वृद्धि से आम जनता परेशान : मनीष सिंह

बिलासपुर। पेट्रोल एवं डीजल की लगातार बढ़ती कीमतों को लेकर प्रदेश संयोजक, छत्तीसगढ़ युवा कांग्रेस मनीष सिंह ने केंद्र सरकार की नीतियों पर सवाल उठाते हुए कहा कि बढ़ती महंगाई ने आम जनता की कमर तोड़ दी है। उन्होंने कहा कि ईंधन के दामों में लगातार हो रही वृद्धि का सीधा असर किसानों, मजदूरों, छोटे व्यापारियों, वाहन चालकों तथा मध्यम वर्गीय परिवारों पर पड़ रहा है।

मनीष सिंह ने कहा कि डीजल की कीमत बढ़ने से खेती-किसानी का खर्च लगातार बढ़ता जा रहा है। सिंचाई, ट्रैक्टर, हार्वेस्टर और परिवहन जैसे आवश्यक कार्यों में किसानों को अतिरिक्त आर्थिक बोझ उठाना पड़ रहा है। वहीं दूसरी ओर पेट्रोल-डीजल महंगा होने से रोजमर्रा की जरूरतों के सामान, खाद्य पदार्थों एवं परिवहन सेवाओं के दामों में भी लगातार बढ़ोतरी हो रही है, जिससे आम परिवारों का मासिक बजट पूरी तरह प्रभावित हो गया है।

उन्होंने कहा कि देश का युवा आज बेरोजगारी से जूझ रहा है, किसान कर्ज के बोझ तले दबा हुआ है और गरीब परिवार दो वक्त की रोटी के लिए संघर्ष कर रहे हैं। ऐसे समय में पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़ाना आम जनता के साथ अन्याय है।

मनीष सिंह ने केंद्र सरकार से मांग करते हुए कहा कि पेट्रोल एवं डीजल की कीमतों में तत्काल कमी की जाए तथा महंगाई पर नियंत्रण के लिए ठोस और प्रभावी कदम उठाए जाएं। साथ ही किसानों, मजदूरों और गरीब परिवारों को राहत देने के लिए विशेष योजनाएं लागू की जाएं, ताकि बढ़ती महंगाई से परेशान लोगों को राहत मिल सके।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here