संस्कृत के पंचमहाकाव्यों में जीवन मूल्यों पर राष्ट्रीय व्याख्यान, विद्वानों ने संस्कृति और मानवता पर रखे विचार

0
113

संस्कृत के पंचमहाकाव्यों में जीवन मूल्यों पर राष्ट्रीय व्याख्यान, विद्वानों ने संस्कृति और मानवता पर रखे विचार

रायपुर, 17 मई 2026 – छत्तीसगढ़ संस्कृतशिक्षासेवा संस्थानम् द्वारा आयोजित श्री श्रीनिवासाचार्य स्मृति व्याख्यानमाला में संस्कृत साहित्य, जीवन मूल्यों और भारतीय संस्कृति पर केंद्रित राष्ट्रीय स्तर की ऑनलाइन गोष्ठी आयोजित की गई। कार्यक्रम में देशभर के शिक्षाविदों, संस्कृत विद्वानों और साहित्यकारों ने भाग लिया।

कार्यक्रम के मुख्य वक्ता केन्द्रीय संस्कृत विश्वविद्यालय, गुरुवायूर (केरल) के सहायक प्राध्यापक डॉ. शरण्य शर्मा ने “संस्कृत के पंचमहाकाव्यों में जीवन मूल्य” विषय पर प्रेरक व्याख्यान दिया। उन्होंने संस्कृत महाकाव्यों में निहित नैतिकता, कर्तव्य, मानवता और आदर्श जीवनशैली के मूल्यों को विस्तार से समझाया।

व्याख्यान के दौरान उन्होंने संस्कृत के प्रसिद्ध कथन “ब्रुवते हि फलेन साधवो, न तु कंठेन निज उपयोगिताम्” का उल्लेख करते हुए कहा कि सज्जनों की पहचान उनके कार्यों से होती है, न कि स्वयं की प्रशंसा से।

विशेष वक्ता एवं सुप्रसिद्ध साहित्यकार उर्मिला देवी ‘उर्मि’ ने “त्रयोदशी का महत्व” विषय पर अपने विचार रखते हुए इसके वैज्ञानिक, आध्यात्मिक, सामाजिक और पर्यावरणीय पक्षों पर प्रकाश डाला। उन्होंने “सर्वे भवन्तु सुखिनः” की भावना के साथ समाज और मानवता के कल्याण के लिए कार्य करने पर बल दिया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहीं डॉ. पूर्णिमा केलकर ने दोनों व्याख्यानों की समीक्षा करते हुए आयोजन की सराहना की और संस्थान को बधाई दी। ऑनलाइन आयोजित इस कार्यक्रम का संचालन डॉ. रूपेंद्र ने किया।

राष्ट्रीय स्तर पर आयोजित इस गोष्ठी में शिक्षाविद् डॉ. महेश शर्मा, दुर्ग संयोजक हेमंत शर्मा, ईश्वरी देवांगन, हेमलता धोते, रामचरण साहू सहित कई विद्वानों की गरिमामयी उपस्थिति रही।

संस्थान के प्रदेश सचिव एवं व्याख्यानमाला संयोजक डॉ. मनीष शर्मा ने दिल्ली स्थित कार्यालय से सभी प्रतिभागियों और संस्कृत अनुरागियों का आभार व्यक्त किया।

अब रायगढ़ में होगी हाईटेक क्राइम जांच: मुख्यमंत्री साय ने अत्याधुनिक FSL लैब का किया शुभारंभ

चलती राजधानी एक्सप्रेस में भड़की आग, 15 मिनट में 68 यात्रियों को बचाकर टला बड़ा रेल हादसा

तनाव के बीच भारत को बड़ी राहत, 20 हजार टन रसोई गैस लेकर सुरक्षित कांडला पहुंचा जहाज

CBSE का बड़ा फैसला: अब सस्ती होगी कॉपी चेकिंग, री-इवैल्यूएशन फीस में भारी कटौती

खर्चों पर सरकार की सख्ती: विदेश यात्राओं पर रोक, वाहन पूलिंग और ई-ऑफिस को बढ़ावा

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here