अल नीनो के प्रभाव को लेकर कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने की समीक्षा बैठक

0
21

रायपुर कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने नई दिल्ली में अल नीनो के मौसम पर पड़ने वाले प्रभाव और कृषि क्षेत्र पर उसके संभावित असर को लेकर समीक्षा बैठक की। बैठक में विभिन्न राज्यों के कृषि मंत्री, सचिव, जिला कलेक्टर और संबंधित अधिकारी शामिल हुए।

बैठक के दौरान कम वर्षा की संभावित स्थिति, वैकल्पिक फसल योजनाओं और किसानों के हितों की सुरक्षा को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। साथ ही प्रतिकूल मौसम परिस्थितियों से निपटने के लिए आवश्यक तैयारियों की भी समीक्षा की गई।

शिवराज सिंह चौहान ने सोशल मीडिया पर साझा संदेश में कहा कि अल नीनो की संभावित परिस्थितियों को ध्यान में रखते हुए केंद्र सरकार किसानों के हितों की रक्षा के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि कृषि और खेती पर पड़ने वाले किसी भी नकारात्मक प्रभाव को कम करने के लिए हर जरूरी कदम उठाए जाएंगे।

उन्होंने भरोसा दिलाया कि सरकार पूरी तैयारी, संवेदनशीलता और बेहतर समन्वय के साथ हर चुनौती का सामना करेगी, ताकि किसानों को किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here